कपड़ा बैंक के बाद अब एक गूंज संस्था जरूरतमंद बच्चों के लिए बुक बैंक की स्थापना करेगा

जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशी बांट रही है एक गूंज संस्था जिसमें बच्चों महिलाओं और पुरुषों के चेहरे पर कपड़े पाकर खुशी की लहर दौड़ जाती है संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा की निरंतर कपड़ा वितरण अभियान को चला कर अब तक 3500 परिवारों के बीच में गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों को संस्था द्वारा कपड़े राशन और खाने की वस्तुएं वितरण की गई और निरंतर यही प्रयास रहेगा की लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य जारी रहेगी संस्था कपड़ा वितरण अभियान के बाद अब बुक बैंक की स्थापना करने जा रही है जिससे शिक्षा के क्षेत्र में भी जरूरतमंद बच्चों की निशुल्क मदद की जा सके जिससे वह पढ़ लिखकर देश का भविष्य बन सके बुक बैंक की स्थापना जल्द की जाएगी संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीश गुप्ता ने कहा हमारा मकसद हमारा लक्ष्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है इसलिए टीम के सभी सदस्य निस्वार्थ भाव से मानव सेवा निरंतर करते आ रहे हैं और इस अभियान को चलाते हुए 3 वर्ष लगभग पूर्ण होने वाले हैं सभी सदस्य सेवा भाव के साथ कार्य कर रहे एक गूंज संस्था की सचिव अर्चना सिंह ने कहा संस्था अपने मकसद में निरंतर कार्य कर रही है और सभी संस्था के सदस्य बधाई के पात्र हैं जो निरंतर संस्था के साथ सेवा भाव के साथ मानव सेवा कर रहे हैं और कपड़ा बैंक की स्थापना कर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं बुक बैंक की स्थापना कर बच्चों को भी शिक्षा के क्षेत्र में मदद की जाएगी जिसके लिए सभी सदस्य सेवा भाव के साथ कार्य करेंगे संस्था के उपाध्यक्ष गीता दोहरे ने कहा जरूरतमंद लोगों के लिए कपड़ा वितरण कर संस्था ने समाज में जो पहचान बनाई है उसके लिए सभी सदस्य बधाई के पात्र है क्योंकि कोई भी मिशन सबके साथ मिलकर पूरा किया जा रहा है मोहिनी वर्मा ने कहा कपड़ा वितरण अभियान चलाकर जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है और शीघ्र ही बुक बैंक की स्थापना कर जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए कॉपी किताबों का वितरण किया जाएगा कपड़ा वितरण अभियान में मुख्य रूप से अध्यक्ष बंटी ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष -मुनीश गुप्ता, सचिव -अर्चना सिंह ,उपाध्यक्ष- गीता दोहरे ,उपाध्यक्ष -मोहिनी वर्मा , कुमारी अंजू, आरती गुप्ता ,पारस सिंह आदि मौजूद रहे

By Anurag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *