
कायस्थ चेतना मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश सक्सेना ने शिक्षक दिवस के संदर्भ में शिक्षक सम्मान की बात रखी जिस पर अध्यक्ष संजय सक्सेना और महासचिव अमित सक्सेना विंदु ने कहा 05 सितम्बर को उपजा प्रेस क्लब में शाम 05 बजे से शिक्षक सम्मान समारोह होगा। कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना की अध्यक्षता में उपजा प्रेस क्लब में हुई बैठक में संगठन द्वारा किये गये कार्यो का विंदु बार विवरण दिया गया। उन्होंने बताया 16 अक्टूबर को भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा भी निकाली जायेगी। चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा के लिए उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष और कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक डॉ पवन सक्सेना ने कहा हमें कायस्थों के गढ़ वाली बस्तियों में डोर टू डोर संपर्क करना पड़ेगा। विवाह परिचय सम्मेलन की तिथि सभी की सहमति से 13 नवंबर रखी गई है। वरिष्ठ पत्रकार एवं उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना ने कहा यह तिथि फाइनल ही होनी चाहिए, बार बार बदलनी नही चाहिए। अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा अब यह तिथि नहीं बदलेगी। संगठन मंत्री मुकेश सक्सेना ने कहा विवाह परिचय सम्मेलन कायस्थ चेतना मंच की पहचान है। इसके लिए हम अभी से तैयारी करना शुरू कर देंगे। बैठक में महानगर अध्यक्ष वी के सक्सेना, मीरा मोहन, उपाध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, अविनाश सक्सेना, अशोक सक्सेना, सुधीर मोहन, सचिब विकास सक्सेना, शरद सक्सेना, जया सक्सेना, वंदना वर्मा आदि लोग शामिल हुए अंत में अध्यक्ष संजय सक्सेना जी ने सभी का आभार व्यक्त कर सभा समाप्ति की घोषणा की।