
शहनाई बरात घर में राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति पंजीकृत एनजीओ के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, वहां प्रेस को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आर डी शर्मा ने बताया की आने वाली 17 नवंबर को इसी स्थान पर कोरोना काल के दौरान जनता की सेवा करने वाले लोगों को ‘मंगल पांडे पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा, उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जनपद बरेली और आसपास के 251 कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत शुक्ला ने बताया कि हमारी संस्था जनहित के लिए समय-समय पर अनेकों कार्य करती रहती है जैसे कि आर्थिक रुप से गरीब परिवार की बेटियों की शादी कराना, शिक्षा से वंचित बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य के क्षेत्र में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों की स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों को दूर करना आदि अनेको कार्य करती है। जिलाध्यक्ष शरद शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय एके शर्मा (पूर्व आईएएस अधिकारी व विधान परिषद के सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा) होंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महानगर बरेली के महापौर माननीय उमेश गौतम जी तथा पूर्व विधायक पूर्व एमएलसी व पूर्व मंत्री माननीय मुकुल उपाध्याय होंगे। कार्यक्रम में जनपद बरेली के समस्त गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे।
कार्यक्रम के संयोजक विनोद कुमार जोशी (प्रदेश महासचिव मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति व पूर्व छात्र उपाध्यक्ष बरेली कॉलेज) ने बताया की कार्यक्रम को भव्य और विशाल रूप देने के लिए हमारे कार्यकर्ता बरेली के एक एक घर में निमंत्रण देने जाएंगे कार्यक्रम के संरक्षक व प्रदेश अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र विवेक मिश्रा ने बताया की कार्यक्रम में देशभक्ति की कविताएं करने वाले कवि स्वदेश यादव अपनी कविताओं से सबको सरोबार करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष (मेरी आबाज़ सुनो जनकल्याण समिति) श्रीमती भक्ति सिंह करेंगी।
प्रेसवार्ता के दौरान अन्य सदस्यों में ओमवीर सिंह, विवेक मिश्रा, आशुतोष तिवारी, रीना शर्मा, मनोहर देवी सक्सेना, नंदिनी प्रसाद आदि उपस्थित रहे।