बरेली। कायस्थ चेतना मंच की महिला इकाई ने आज मातृ शक्ति का सम्मान कर कहा की मां ही बच्चे की प्रथम शिक्षक होती है। सबसे वयोवृद्ध माता मुन्नी देवी को पुष्प देकर एवम दैनिक दिव्य प्रकाश बरेली की महिला संपादक श्रीमती सारिका सुमन का भी सम्मान किया गया।

उपजा प्रेस क्लब में कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना की अध्यक्षता में मातृत्व दिवस मनाया गया। समारोह की शुरुआत मंचासीन पदाधिकारी एवम सर्जिकल व्यवसाई अनीता मुकेश, पूर्व सभासद माया सक्सेना, ललिता सक्सेना, रुचि चंद्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर और शकुन सक्सेना, रजनी सक्सेना के द्वारा भगवान चित्रगुप्त वंदना से हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश सक्सेना ने उदबोधन में कहा माँ पहली शिक्षक होती है। शकुन सक्सेना, रुचि सक्सेना, जया सक्सेना, मंजू सक्सेना आदि ने गीत प्रस्तुत किये। माता मुन्नी देवी को अखिलेश सक्सेना, संजय सक्सेना सुरेंद्र बीनू सिन्हा, निर्भय सक्सेना ने सभी की ओर से सम्मानित किया। अविनाश सक्सेना, उन्मुक्त संभव शील, मातृत्व दिवस पर अपने विचार रखें। संचालन मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना और रुचि सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, वी के सक्सेना, राजीव कमल, सुरेन्द्र वीनू सिन्हा, मधुरिमा सक्सेना, शशि सक्सेना, विकास सक्सेना, राजीव कमल सक्सेना, अमित आनन्द उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सत्येंद्र सक्सेना ने धन्यवाद दिया।

By Anurag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *