
बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को रोटरी भवन में पुस्तक विमोचन एवं क्रिएटनारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मशहूर शायर प्रो. वसीम बरेलवी तथा मुख्य आतिथ्य मुरादाबाद से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार माहेश्वर तिवारी ने ग्रहण किया। नगर की प्रसिद्ध कवयित्री वंदना शरद के 125 ओजस्वी कविताओं के संग्रह “इन्द्र धनुषी मन” का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। देश की प्रतिष्ठित कवयित्री मुरादाबाद से पधारी निवेदिता सक्सेना और अंजली श्रीवास्तव का कविता पाठ हुआ और उन्हें शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर क्लब के संरक्षक प्रो. एन.एल.शर्मा, अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा महासचिव अभय सिंह भटनागर ने सम्मानित किया।

इनके अतिरिक्त वंदना शरद,डॉ. नूतन दीक्षित, मंगलेश सक्सेना, साक्षी भारती, कमल भारती, शोभा सक्सेना, कल्पना सक्सेना, शकुन,चित्रा जौहरी सहित, रचना सक्सेना, मीना सोंधी, सुधा सक्सेना, डा .प्रतिमा गुप्ता, सीमा सक्सेना, शोभा, अंजू, रश्मि उपाध्याय सहित 24 क्रिएटिव महिलाओं को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिये कार्यक्रम अध्यक्ष वसीम बरेलवी ,मुख्य अतिथि माहेश्वर तिवारी,विशिष्ट अतिथि डा.डी. सी.दुबे, कवि आनंद गौतम ने सम्मानित किया। सभी का स्वागत अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया। सभी का आभार महासचिव अभय सिंह भटनागर ने व्यक्त किया। खासतौर से मौजूद लोगों में शरद मिश्रा,निर्भय सक्सेना,डा. अजय गुप्ता,ए. एल.गुप्ता, सत्येंद्र सक्सेना, मुकेश सक्सेना रहे।