
महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले तथा महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला की अध्यक्षता में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें तमाम कांग्रेसियों ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी को जन्म दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उनके स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जोकि पिछले दिनों से अस्वस्थ हैं उनकी भी स्वास्थ्य लाभ तथा दीर्घायु की कामना की गई। श्री राहुल गांधी जी ने अपने जन्म दिवस पर तमाम देशवर में कांग्रेसियों से उनके जन्मदिन को वर्तमान स्थिति को तथा युवाओं की समस्या को देखते हुए ना मनाने का निर्णय लिया।
महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि राहुल गांधी जी ने देश मे युवाओं तथा अन्य समस्याओं को देखते हुए अपना जन्मदिन न मनाने का निर्णय लिया।तथा आज हम सभी कांग्रेस जनों ने उनके जन्मदिन पर उनको शुभकामनाएं प्रेषित की।
बैठक में महिला प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा, प्रदेश सचिव असलम चौधरी, योगेश जौहरी,राजेश कुमार,हाजी जुबैर,सरबत हुसैन हाशमी,राजकुमार गिहार,मोहम्मद हसन,आदि उपस्थित रहे।