
26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एवं महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में शहर के सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में ध्वजारोहण किया गया।ध्वजारोहण महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला द्वारा किया गया।कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि आज देश के लिए बेहद गौरव का दिन है, आज के दिन 1950 में देश में संविधान लागू किया गया एवं देश गणतंत्र बना। हमारे देश के संविधान को अनेकों विद्वानों ने विचार कर,मेहनत कर को निर्माण किया।देश को एक ऐसा संविधान सौपा जो हमारे देश को पूरी दुनिया में सबसे अलग बनाता है ऐसा संविधान जो हमारे देश के नागरिको को दुनिया में सबसे ज्यादा स्वतंत्र एवं अधिकार देता है।हमारा संविधान हमारे देश की आत्मा है।आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम देश के नागरिक होने के नाते बेहद गौरव महसूस करते हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव असलम चौधरी,विजय मौर्य, योगेश जौहरी, बिलाल कुरैशी,सरबत हुसैन हाशमी,राजेश कुमार,राजेन्द्र सागर,अब्दुल रहमान, उजमा रहमान,अब्दुल अल्वी,उमेश आर्य,रईस आलम,मुकेश वाल्मीकि, जकीर खान, सुधीर रस्तोगी, रतन सक्सेना, नासिर अब्बासी, मोहम्मद हसन आदि उपस्थित रहे