
बरेली। कायस्थ चेतना मंच संरक्षक डॉक्टर पवन सक्सेना वरिष्ठ पत्रकार के द्वारा नारियल फोड़कर ठंडे पानी का प्याऊ का उद्घाटन किया गया। कोहाड़ापीर पर व्यंजन रेस्टोरेंट पर श्री गुप्ता के विशेष सहयोग से राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए एक प्याऊ की व्यवस्था की गई है। पूर्व में एक प्याऊ बदायूं रोड पर निरंतर चल रहा है। कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, अविनाश चंद्र सक्सेना, अखिलेश कुमार सक्सेना, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, निर्भय सक्सैना वरिष्ठ पत्रकार, जिला महिला अध्यक्ष पूर्व पार्षद माया सक्सेना, सतीश कातिब मम्मा वरिष्ठ पार्षद एवं बीडीए सदस्य, पंकज जोहरी पंछी, प्रतिमा जौहरी आदि ने इस कार्यक्रम में सहभाग किया। अंत में अखिलेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
