
मानव सेवा क्लब द्वारा बुधवार को आर्य समाज अनाथालय में बच्चों के साथ होली का पर्व बड़े ही उल्लास उमंग के साथ मनाया। उनके साथ होली खेलकर खुशियां बांटी। उन्हें अबीर गुलाल लगाया। माला पहनते ही उनके चेहरे खिल उठे। उन्हें जब पिचकारियां बांटी तो उनकी खुशियां दस गुनी बढ़ गईं। उन्हें इन्द्र देव त्रिवेदी ने होली का गीत सुनाया। बच्चों ने होली के गीत पर डांस करके धमाल मचाया। उन्हें उनकी मन पसंद की चीजें खिलाकर सभी को बहुत आत्म संतुष्टि मिली। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि वह हर त्यौहार को अनाथालय के बच्चों के साथ मनाकर उनको खुशियां बांटने का प्रयास करते हैं।कार्यक्रम में सी एस अंकित अग्रवाल, कल्पना सक्सेना, निर्भय सक्सेना, रश्मि उपाध्याय, डॉ. सुरेश रस्तोगी,इन्द्र देव त्रिवेदी, राजीव सक्सेना उपस्थित रहे।
