
बरेली। मानव सेवा क्लब ने मकर संक्रांति के मौके पर शुक्रवार को गऊदान किया। कुतुबखाना मजदूर के अड्डे पर सैकड़ों मजदूरों को गर्म वस्त्र, कच्ची खिचड़ी के पैकेट तथा मिष्ठान का वितरण किया। इं. ए एल.गुप्ता के कोहड़ापीर स्थित निवास पर मानव सेवा क्लब ने गऊदान भी किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि मानव सेवा सबसे सर्वोत्तम सेवा है इससे आत्म संतुष्टि मिलती है मानव सेवा किसी न किसी रूप में सभी को करनी चाहिए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से समाज सेवी डॉ. सुरेश रस्तोगी, महासचिव अभय सिंह भटनागर, निर्भय सक्सेना, इं. ए. एल. गुप्ता मौजूद रहे। क्लब के अतिसम्मानित सदस्य डॉ. सुरेश रस्तोगी के जन्मदिन पर उन्हें माल्यार्पण कर उनको सभी ने बधाई दी