
यूपी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस मौके पर कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमारी 40 फीसदी उम्मीदवार महिलाएं होंगी।
बरेली कैंट से सुप्रिया ऐरन , आंवला से ओमवीर यादव ,बहेड़ी से संतोष भारती और मीरगंज से इल्यास अंसारी को मिला विधानसभा उम्मीदवार बनाया है


प्रियंका गांधी ने कहा कि 125 प्रत्याशियों की पहली सूची में 50 उम्मीदवार महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले लोग हमारे प्रत्याशी हों। उम्मीदवारों में उन्नाव से आशा सिंह हैं। सहारनपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। पूनम पांडेय ने मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन किया था। उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है. प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवारों में महिलाओं के साथ-साथ कुछ पत्रकार एक अभिनेत्री और समाज सेवी भी शामिल हैं. बड़े नामों की बात करें तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद तो टिकट मिला है. उन्नाव से कांग्रेस ने आशा सिंह को उम्मीदवार बनाया है