
साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिये सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, शिव शंकर यजुर्वेदी, आनंद गौतम और ब्रजेन्द्र अकिंचन का हुआ सम्मान
बरेली। शुभम मेमोरियल साहित्यिक सामाजिक जन कल्याण समिति के तत्वावधान में सोमवार को गांधी नगर में विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कवि ब्रजेन्द्र अकिंचन के काव्य संग्रह “ उसे गा न सका” का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। पत्रकारिता,साहित्य और कविता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये ब्रजेन्द्र अकिंचन, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, शिव शंकर यजुर्वेदी और आनंद गौतम को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शायर चंद्रा लखनवी विशिष्ट अनिल कुमार एडवोकेट,अध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़, शायर विनय सागर,संस्थापिका सत्यवती सिंह सत्या ने शाल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगर के कवियों ने काव्य की धारा को बहुत ही सुंदर से प्रवाहित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रणधीर प्रसाद गौड़ तथा मुख्य आतिथ्य प्रसिद्ध शायर चंद्रा लखनवी ने ग्रहण किया। संचालन मनोज दीक्षित टिंकू ने किया। शालिनी शर्मा मुक्ता, अशोक शर्मा, रितेश साहनी, रामशंकर प्रेमी सहित नगर के कई कवियों ने कविता पाठ किया।
