
कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की 2 दिसम्बर को मुरादाबाद में एक प्रतिज्ञा महारैली आयोजित की गई।महारैली में महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली के तत्वावधान में एवं महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी सम्मलित हुए।
मुरादाबाद में कांग्रेस की ऐतिहासिक प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी को सुनने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ी।
मुरादाबाद में आयोजित हुई महारैली में कांग्रेस संगठन ने दिखाई ज़बरदस्त ताकत। पूरे शहर में सुनाई दी कांग्रेस की धमक।महारैली में उपस्थित भीड़ को देखकर कांग्रेस कार्यक्रताओं का जोश आसमान पर देखने को मिला।
कांग्रेस के संगठन पर हुई मेहनत का दिखा असर इस रैली में साफ साफ देखने को मिला।

प्रियंका गांधी के जोशीले भाषण ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश और ऊर्जा का संचार किया। प्रियंका के नेतृत्व में सरकार बदलने के लिए लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।प्रियंका की रैली के लिए मैदान छोटा साबित हुआ मैदान से ज्यादा लोग मैदान के बाहर रैली खत्म होने तक जमे रहे। किसान प्रतिज्ञा रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा–चाहे मार डालो या डालो जेल, यूपी को बदलने के लिए बिना रुके लड़ते रहेंगे।उन्होंने अपनी प्रतिज्ञा सबको बताई प्रियंका के इस ऐलान ने पैदा की भावुकता और जोश की लहर। कार्यकर्ताओं के जोश से गूंजा आकाश। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने महारैली को संबोधित किया। जिस में वह किसानों गरीबों दलितों के लिए अवसर और हक की बात कही। इसी क्रम बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारी मुरादाबाद में होने वाली महारैली में सम्मिलित हुए एवं वहां जाकर हमारे नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी के हाथों को मजबूत किया।रैली में सम्मिलित होने वालों में हाजी इस्लाम बब्बू,विजय मौर्य, योगेश जौहरी,पारस शुक्ला,हर्षित दुबे, महेश पंडित,के के दीक्षित, अवनीश चौबे,अभिनेश पाठक,अतुल शर्मा, अब्दुल अल्वी, हेमा बत्रा,नाहीद सुल्ताना,सुरेंद्र सोनकर,धीरज दीक्षित,राजेश कुमार,रवि शुक्ला आदि उपस्थित रहे।