
रेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने कर्मचारी नगर स्थित लाजपत नगर में प्रदेश प्रभारी कार्यालय पर सिविल सर्विसेज में सफल होने पर तनुज कुमार को सम्मानित किया! इस अवसर पर उ. प्र. के प्रदेश प्रभारी उ०प्र० वाई. सी.सक्सेना ने कहा कि तनुज कुमार ने आई.ए. एस. की परीक्षा में सफलता हासिल करके कायस्थ कुल का नाम रोशन किया है। समान स्वरूप तनुज और उनकी पत्नी कृति को हार, शाल,स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र देकर ट्रस्ट की प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) विनीता सक्सेना,प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह भटनागर,सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,राजीव अस्थाना,विजय सक्सेना,संजय सक्सेना,कमल सक्सेना, मुकेश सक्सेना,एन०एन० कश्यप
मनीष माथुर, रजनी निगम ने सम्मानित किया। सभी का आभार और धन्यवाद देते तनुज कुमार ने कहा कि हम आपके कृतज्ञ हैं कि आपने हमें इस योग्य समझा। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज के बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ें उन्हें सही दिशा देने की आवश्यकता है।
